पैट्रोल-डीजल के बाद सस्ती हुई LPG गैस

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 05:29 PM (IST)

नई दिल्लीः महंगाई की मार झेल रही देश की जनता के लिए एक राहत भरी खबर है। पैट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बाद अब घरेलू गैस की भी कीमतें भी कम हो गई हैं। अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलो का गैस सिलैंडर 14.50 रुपए सस्ता मिलेगा। हालांकि सबसिडी युक्त सिलैंडर 6 रुपए महंगा हुआ है। 19 किलो का गैस सिलैंडर भी 22 रुपए सस्ता हुआ है। कीमतें शनिवार यानि पहली अप्रैल से ही प्रभावी हो गईं हैं।

सिलैंडर के नए दाम
- दाम कम होने के बाद 14.2 किलो का बिना सबसिडी वाला सिलैंडर अब 711.50 रुपए में मिलेगा
- 19 किलो का गैस सिलैंडर 1410 की बजाय 1388 रुपए में मिलेगा
- सबसिडी युक्त सिलैंडर के 6 रुपए महंगा हो जाने से ये 437.50 की जगह 443.50 में मिलेगा।

गौरतलब है कि घरेलू तेल कंपनियों ने एक राहत भरा कदम उठाते हुए पैट्रोल में प्रति लीटर 3.77 रुपए और डीजल में प्रति लीटर 2.91 रुपए की कटौती की है। ये नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News