LIC-IDBI बैंक डील को IRDAI की मिली मंजूरी, 13000 करोड़ का करना होगा निवेश

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 10:08 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एल.आई.सी. के आई.डी.बी.आई. बैंक में निवेश बढ़ाने के प्रस्ताव को आई.आर.डी.ए.आई. की मंजूरी मिल गई। इसके बाद एल.आई.सी. बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51 फीसदी कर सकेगी। जिसके लिए उसे करीब 13 हजार करोड़ निवेश करने होंगे। एल.आई.सी. के इस कदम से जहां अद्र्धसरकारी बैंक आई.डी.बी.आई. की बिगड़ती सेहत को बचाया जा सकेगा। वहीं एल.आई.सी. का लंबे समय से बैंक शुरू करने का सपना पूरा हो सकेगा।

आई.आर.डी.ए.आई. की मंजूरी के बाद अब केन्द्र सरकार कैबिनेट के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी देगी। जिसके बाद पूरी डील को लागू किया जा सकेगा। 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद भी बैंक का एल.आई.सी. का मैनेजमेंट कंट्रोल नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार एस.बी.आई. के पूर्व एम.डी. एस. श्रीराम आईडीबीआई बैंक की कमान संभालेंगे।

ऐसी छूट पाने वाली पहली कंपनी बनी LIC
बीमा क्षेत्र के रेग्युलेटर आई.आर.डी.ए.आई. बोर्ड बैठक में एल.आई.सी. के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था लेकिन संभावना थी कि इस पर चर्चा हो सकती है। अभी तक के नियमों के अनुसार कोई भी बीमा कंपनी किसी भी कंपनी में 15 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं ले सकती है। इसके लिए उसे आई.आर.डी.ए.आई. से विशेष अनुमति लेनी होती है। हालांकि अभी तक किसी भी बीमा कंपनी को ऐसी अनुमति नहीं दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News