देश में रिकॉर्ड, 1.46 करोड़ टन वनस्पति तेल का आयात किया

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2015 - 09:41 PM (IST)

नई दिल्ली: उद्योग संगठन एसईए ने आज कहा कि कम कीमत होने की वजह से पाम तेल के आयात में भारी वृद्धि के कारण अक्तूबर में समाप्त तेल वर्ष 2014-15 में देश में वनस्पति तेल का आयात रिकॉर्ड एक करोड़ 46 लाख टन तक पहुंच गया। भारत दुनिया में वनस्पति तेल का अग्रणी आयातक देश है। पिछले साल देश में एक करोड़ 18 लाख टन वनस्पति तेल का आयात किया गया। पाम तेल देश के कुल वनस्पति तेल आयात का लगभग 70 प्रतिशत भाग होता है। भारत अपने 1.7 से 1.8 करोड़ टन वनस्पति तेल की वार्षिक मांग के 60 प्रतिशत भाग की पूर्ति आयात के जरिए करता है।  

मुंबई स्थित साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, वर्ष 2014..15 में वनस्पति तेल का आयात रिकॉर्ड एक करोड़ 46 लाख टन का हुआ था जो पिछले वर्ष के मुकाबले 23.64 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसमें कहा गया है कि कम कीमत पर वैश्विक बाजार में वनस्पति तेल की अत्यधिक आपूर्ति तथा इंडोनेशिया और मलेशिया द्वारा शून्य निर्यात शुल्क के कारण आयात बढ़ा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News