जानिए, कौन सी कंपनी है कर्मचारियों के लिए बैस्ट

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 06:14 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया को सबसे आकर्षक नियोक्ता (काम देने वाला) ब्रांड माना जाता है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर और सोनी इंडिया तीसरे स्थान पर हैं। रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2019 को सोमवार को जारी किया गया।

PunjabKesari

एक नजर लिस्ट पर

  • अमेजन इंडिया पहले स्थान
  • माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान
  • सोनी इंडिया तीसरे स्थान
  • मर्सडीज-बेंज चौथे स्थान
  • आईबीएम पांचवे
  • लार्सन एंड टुब्रो छठे
  • नेस्ले सातवें
  • इंफोसिस आठवें 
  • सैमसंग नौवें 
  • डेल दसवें स्थान पर है

PunjabKesari

जानिए कैसे चुनी जाती है कंपनी?
गूगल इंडिया इस सूची में लगातार तीन साल शीर्ष पर रही थी। इसके चलते पिछले साल उसे ‘हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था। रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च दुनिया की 75 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को दायरे में रखकर किया जाता है। इसमें 32 देश शामिल हैं और यह हर साल दुनियाभर से दो लाख से अधिक लोगों के बीच सर्वेक्षण करता है। हिंदुस्तान में किसी नियोक्ता को चुनने की सबसे बड़ी वजह उसके द्वारा दिया जाने वाला वेतन और कर्मचारी को मिलने वाले लाभ हैं। इसके बाद लोग इस मामले में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन और नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं। 

PunjabKesari

स्टार्टअप में काम करना पसंद करते हैं 9% लोग 
रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी पॉल ड्यूपुइस ने कहा कि नियोक्ताओं की ब्रांडिंग कंपनियों और कर्मचारियों दोनों के लिए ही एक अहम उपकरण बन गया है। इससे एक तरफ नियोक्ता को कुशल कामगार मिलते हैं, वहीं भावी कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर पाएगी या नहीं। सर्वेक्षण में एक बात और सामने आई कि 55 प्रतिशत भारतीय बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं। वहीं नौ प्रतिशत लोग स्टार्टअप में काम करना पसंद करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News