कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 7.2 फीसदी घटा, आय बढ़ी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 02:08 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 7.2 फीसदी घटकर 45.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का मुनाफा 48.9 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स की आय 4.6 फीसदी बढ़कर 657 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कजारिया सिरामिक्स की आय 628.2 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का एबिटडा 104.3 करोड़ रुपए से घटकर 96.8 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का एबिटडा मार्जिन 16.6 फीसदी से घटकर 14.7 फीसदी रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में कजारिया सिरामिक्स का वॉल्यूम ग्रोथ 9 फीसदी रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News