Jio से मिला RIL को फायदा, मार्कीट कैप पहली बार 6 लाख करोड़ के पार

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्लीः दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए थे जिसका फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आर.आई.एल.) को आज मिला है। कंपनी की मार्कीट कैप पहली बार 6 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 932 रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए।

मार्कीट कैप में 18 हजार करोड़ रुपए की बढ़ौतरी
रिलायंस का शेयर सुबह 911.15 रुपए पर खुला और तेजी से पहले 933 रुपए और फिर दोपहर ढाई बजे तक 941 रुपए तक पहुंच गया। फिलहाल शेयर पिछली क्लोजिंग की तुलना में 2.70% चढ़कर 940 रुपए के अपने रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है। इस तेजी के साथ ही  कंपनी की मार्कीट कैप करीब 6.08 लाख करोड़ रुपए हो गई। दिवाली यानी 19 अक्टूबर को कंपनी की मार्कीट कैप लगभग 5.90 लाख करोड़ रुपए थी। इस प्रकार आर.आई.एल. की मार्कीट कैप में लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई।

जियो ने अपग्रेड किए थे कई प्लान
दरअसल, रिलायंस जियो ने दिवाली से एक दिन पहले अपने कई प्लान अपग्रेड किए थे। इस बदलाव से जहां कुछ प्लान महंगे हो गए थे। इससे जियो की इनकम में भारी बढ़ौत्तरी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आर.आई.एल. के स्टॉक को इस खबर का खासा फायदा मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News