ट्राई के 4G स्पीड टेस्ट में लगातार सातवें महीने टॉप पर Reliance Jio

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 4जी गति टेस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो क्षेत्र की अन्य कंपनियों के मुकाबले लगातार सातवें महीने अव्वल बनी रही। ट्राई के आज जुलाई माह के गति टेस्ट के जारी आंकड़ों के अनुसार जियो की गति 18.331 एम.बी.पी.एस. रही। दूसरे नंबर पर वोडाफोन 9.325 एम.बी.पी.एस. के साथ रही। एयरटेल का तीसरा स्थान रहा उसकी गति 9.266 एम.बी.पी.एस. थी। आईडिया की गति 8.833 एम.बी.पी.एस. थी।

रिलायंस जियो का 1 साल पूरा
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने कल ही अपना एक साल पूरा किया है। एक साल के दौरान कंपनी ने कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जियो पिछले साल पांच सितंबर को दूरसंचार क्षेत्र में उतरी थी। कंपनी ने एक साल के दौरान साढ़े बारह करोड़ से अधिक उपभोक्ता बनाए। कंपनी ने केवल 170 दिनों में दस करोड़ उपभोक्ता अपने साथ जोड़े और प्रति सकेंड औसतन सात ग्राहक उसके साथ जुड़े। कंपनी ने अपनी 4जी सेवा के लिये उपभोक्ताओं को मुफ्त में मोबाईल सेट देने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी 3 साल के लिए 1500 रुपए जमानत राशि के रूप में लेगी जिसे बाद में लौटा दिया जाएगा। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और 60 लाख उपभोक्ता बुकिंग करा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News