JIO के 4जी का डाऊनलोड सबसे तेज, अपलोड में आइडिया आगे : ट्राई

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्ली: रिलायंस जियो 4जी डाऊनलोड रफ्तार के मामले में सबसे आगे बनी हुई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा नवम्बर माह के लिए जारी चार्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, जियो के नैटवर्क प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई और उसकी औसत रफ्तार 20.3 मैगाबिट प्रति सैकेंड (एम.बी.पी.एस.) दर्ज हुई है।

ट्राई के माईस्पीड पोर्टल पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार नवम्बर में भारती एयरटैल के 4जी नैटवर्क का प्रदर्शन थोड़ा सुधरा है और यह अक्तूबर के 9.5 से बढ़कर नवम्बर में 9.7 एम.बी.पी.एस. हो गया है। हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सैल्युलर ने अपने कारोबार का विलय किया है और दोनों अब वोडाफोन आइडिया के नाम से परिचालन करती हैं, लेकिन ट्राई ने दोनों के नैटवर्क के प्रदर्शन के आंकड़े अलग-अलग दिए हैं।

वोडाफोन के नैटवर्क पर 4जी डाऊनलोड रफ्तार मामूली सुधार के साथ 6.8 एम.बी.पी.एस. रही है वहीं आइडिया के नैटवर्क पर यह 6.4 से घटकर 6.2 एम.बी.पी.एस. रह गई है। हालांकि, 4जी अपलोड रफ्तार के मामले में आइडिया शीर्ष पर बनी हुई है। नवम्बर में आइडिया के नैटवर्क पर अपलोड रफ्तार 5.6 एम.बी.पी.एस. रही। अक्तूबर में हालांकि यह 5.6 एम.बी.पी.एस. थी। ट्राई ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह फोन टैपिंग से संबंधित ब्योरे को नहीं जुटाता है और इसका खुलासा भी नहीं कर सकता क्योंकि इससे देश की अखंडता और एकता प्रभावित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News