घोसन मामला: जापानी अदालत ने निसान के अधिकारी ग्रेग केली की जमानत मंजूर की

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 05:51 PM (IST)

तोक्योः जापान की एक अदालत ने निसान मोटर कंपनी के अधिकारी ग्रेग केली की जमानती अर्जी मंगलवार को मंजूर कर ली। ग्रेग को निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन का वेतन कम बताने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। तोक्यो जिला अदालत ने कहा कि केली को 7 करोड़ येन (6,35,600 डॉलर) के मुचलके पर रिहा किया जाएगा।

केली और घोसन को तोक्यो में 19 नवंबर को गिरफ्तार करने के बाद से हिरासत में रखा गया है। दोनों पर घोसन के वेतन को कम करके बताने का आरोप है। अभियोजन पक्ष ने अदालत से घोसन के वेतन को लेकर दूसरे आरोप की जांच करने के लिए केली और घोसन की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद केली के जापानी वकील ने जमानत की मांग की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News