जगुआर XE डीजल भारत में लांच, जानिए क्या है कीमत?

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्लीः जगुआर ने भारत में अपनी 2.0 लीटर डीजल एक्स.ई. को लांच कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत यानी कि बेस वेरिएंट प्योर की कीमत 38.25 लाख रुपए है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके मिड लेवल प्रेस्‍टीज व टॉप मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। जगुआर का इस साल का यह सबसे महत्वपूर्ण लांच था।

इस फोर सिलेंडर डीजल मॉडल ने अब इस सेडान की वह कमी दूर कर दी है जिसमें लोगों को एक डीजल जगुआर चाहिए थी। जगुआर को ऑटो एक्सपो 2016 में लांच किया गया था उस समय यह देश की सबसे सस्ती जगुआर बनी थी। लेकिन यही एक मॉडल थी जिसमें डीजल का विकल्प मौजूद नहीं था।

इंजन
इसमें जे.एल.आर. का 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा है जो कि 180 एच.पी. की शक्ति व 430 एन.एम. का टॉर्क देता है। अगर इसके जर्मन प्रतिस्पर्धी से इसकी तुलना करें तो एक्स.ई. मर्सिडीज सी 220 डी से 10 एच.पी. की अधिक शक्ति तथा बी.एम.डब्‍ल्यू. 320 डी व ऑडी ए4 35 टी.डी.आई. से 10 एच.पी. कम शक्ति देता है। इसके डीजल इंजन में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा है। इसकी बुकिंग इसी महीने से शुरू हुई थी। एक्स.ई. को पुणे प्लांट पर स्‍थानीय तौर पर असेंबल किया जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News