आसान नहीं है माल्या की संपत्ति जब्त करना, बैंकों की बढ़ेगी मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय बैंकों से करोड़ों का कर्ज लेकर देश से फरार भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटिश हाई कोर्ट ने इंग्लैंड और वेल्स में संपत्तियां जब्त करने का आदेश तो दे दिया लेकिन माल्या के किसी भी घर पर कब्जा करने की इजाजत नहीं दी गई। कोर्ट ने सिर्फ माल्या के घरों में मौजूद उससे जुड़े सामानों को जब्त करने का आदेश दिया है।

नहीं पता माल्या के पास कितनी संपत्ति
यूके में माल्या के पास कुल कितनी संपत्ति है, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। माल्या के घर उसके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं हैं और फैमिली ट्रस्ट के नाम पर ज्यादातर संपत्तियां होने से भारतीय एजेंसियों के लिए मुश्किल पैदा हो गई है कि वे कर्ज की वसूली कैसे करेंगी। कोर्ट ने 8 मई को बेंगलुरू डीआरटी के फैसले में ब्रिटेन की ईडी को माल्या की संपत्ति को जब्त करने की अनुमति दी थी। हालांकि माल्या ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसके पास कुछ कारों और जेवरात के अलावा ब्रिटेन में कुछ खास संपत्ति नहीं है। उसने कहा था कि उसके टेविन एस्टेट पर उसके बच्चों का मालिकाना हक है और लंदन स्थित उसके घर पर उसकी मां का।

संपत्ति जब्त करना होगा मुश्किल
ब्रिटेन स्थित माल्या के तीनों घर उसके फैमिली ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। फैमिली ट्रस्ट के नाम से संपत्तियों के होने का माल्या को फायदा पहुंच सकता है क्योंकि जब तक उसकी संपत्तियां ट्रस्ट के नाम रहेंगी, तब तक उनकी जब्ती बहुत ही मुश्किल होगी। बैंकों ने हाई कोर्ट को बताया है कि माल्या के पास इंग्लैंड में जो संपत्तियां हैं, उनमें उसके शानदार कारों का बेड़ा भी शामिल है। बैंकों के मुताबिक माल्या हर महीने कारों के मेनटेनंस पर ही 14 लाख रुपए खर्च करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News