Best-Selling Smartphone 2026: iPhone 17 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung भी रेस में बरकरार

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 06:23 PM (IST)

गैजेट डेस्क: साल 2026 की पहली तिमाही (Q1) के वैश्विक स्मार्टफोन बाजार के आंकड़े सामने आ गए हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 दुनिया का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर सामने आया है। इस अकेले मॉडल ने वैश्विक बिक्री में 6 % की हिस्सेदारी हासिल की है।

PunjabKesari

iPhone 17 सीरीज ने बिखेरा जलवा

रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप-10 स्मार्टफोन की लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर Apple का कब्जा रहा। iPhone 17 ने अपने पिछले मॉडल (iPhone 16) की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। बेस स्टोरेज में वृद्धि, बेहतर कैमरा रेजोल्यूशन और डिस्प्ले रिफ्रेश रेट में सुधार ने इसे 'प्रो' वेरिएंट के करीब खड़ा कर दिया है। प्रमुख बाजार जैसे चीन और अमेरिका में इस फोन ने double-digit की वृद्धि दर्ज की, जबकि दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री में लगभग तीन गुना इजाफा हुआ। iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro का दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

PunjabKesari

Top-10 में Samsung ने भी बनाई जगह

भले ही टॉप-3 पर Apple का कब्जा हो, लेकिन टॉप-10 की सूची में Samsung के सबसे ज्यादा (5 मॉडल) शामिल रहे।

  • Galaxy A07 4G: यह सबसे ज्यादा बिकने वाला Android फोन रहा। मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में इसकी भारी मांग देखी गई।
  • Galaxy S26 Ultra: सैमसंग का यह फ्लैगशिप मॉडल टॉप-10 की सूची में जगह बनाने से चूक गया, लेकिन प्राइवेसी डिस्प्ले और AI फीचर्स के कारण इसने अपने पिछले मॉडल (S26) के मुकाबले शुरुआती बिक्री में बेहतर रिकॉर्ड बनाया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News