Mutual Funds पर निवेशकों का भरोसा मजबूत, SIP और इक्विटी फंड्स में झूमकर आया पैसा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 01:17 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय निवेशकों का म्यूचुअल फंड में भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, खासकर SIP (सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के जरिए। जून 2025 में SIP निवेश ₹27,269 करोड़ तक पहुंच गया, जो मई के मुकाबले 2% अधिक है। यह पहली बार है जब SIP मासिक निवेश ₹27,000 करोड़ के पार गया है।

SIP निवेश में लगातार ग्रोथ

जनवरी 2025 में SIP निवेश ₹26,400 करोड़ था, जो जून तक लगभग 3% की वृद्धि के साथ बढ़ा है। FY2025 में भी लगातार वृद्धि देखी गई है, जो SIP की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है – खासकर छोटे निवेशकों के बीच।

इक्विटी फंड्स में 24% की छलांग

  • AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के अनुसार जून में कुल म्यूचुअल फंड इनफ्लो ₹49,301 करोड़ रहा, जो मई से 67% अधिक है।
  • इक्विटी फंड्स में ₹23,587 करोड़ का निवेश हुआ (24% की बढ़ोतरी)।
  • फ्लेक्सी कैप फंड्स में ₹5,733 करोड़, स्मॉलकैप में ₹4,024 करोड़ और मिडकैप में ₹3,754 करोड़ का निवेश हुआ।
  • ELSS को छोड़कर सभी इक्विटी कैटेगरी में पॉजिटिव फ्लो देखा गया, जो निवेशकों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

डेट फंड्स में सुधार

जून में डेट फंड्स में आउटफ्लो घटकर ₹1,711 करोड़ रह गया, जो मई में ₹15,908 करोड़ था।

  • शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स: ₹10,276 करोड़
  • मनी मार्केट फंड्स: ₹9,484 करोड़
  • हालांकि, लिक्विड फंड्स से ₹25,196 करोड़ का आउटफ्लो हुआ।

हाइब्रिड और अन्य कैटेगरी का प्रदर्शन

  • हाइब्रिड फंड्स में 12% की बढ़ोतरी के साथ ₹23,222 करोड़ का निवेश हुआ।
  • आर्बिट्राज फंड्स: ₹15,584 करोड़
  • गोल्ड ETF: 2,080 करोड़ (613% की मासिक वृद्धि)
  • पैसिव फंड्स (ETF व इंडेक्स फंड्स) में निवेश घटकर ₹3,997 करोड़ रह गया।

कुल AUM में बढ़त

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) जून में 3% बढ़कर ₹74.14 लाख करोड़ पहुंच गया, जो निवेशकों के भरोसे और बाजार की मजबूती को दर्शाता है।

नए फंड ऑफर्स की बढ़ती लोकप्रियता

जून में 20 नए म्यूचुअल फंड NFOs लॉन्च हुए, जिन्होंने ₹1,986 करोड़ जुटाए। इनमें सबसे ज्यादा फोकस इंडेक्स फंड्स पर रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News