उपलब्धि : भारतीय पासपोर्ट बना और शक्तिशाली, अब 60 देशों में मान्यता

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 12:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: विदेश घूमने वाले भारतीयों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा। पासपोर्ट इंडैक्स 2018 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे भारत का पासपोर्ट और भी शक्तिशाली बन गया है। उसे अब 60 देशों में मान्यता मिल गई है। अमरीकी फर्म हेनली द्वारा जारी किए गए पासपोर्ट इंडैक्स 2018 से पता चला कि भारत का पासपोर्ट 5 पायदान ऊपर चढ़कर 81वें पायदान पर आ गया है।

जापान के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट घोषित किया गया है। 2017 में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग 86वीं थी। वहीं म्यांमार के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलने के साथ ही जापान पहले नंबर पर पहुंच गया है। अब जापानी पासपोर्ट के जरिए 190 देशों में वीजा फ्री एंट्री की जा सकेगी जबकि जर्मनी दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण कोरिया और फ्रांस भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट से 188 देशों की वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। चौथे स्थान पर डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्वीडन और स्पेन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News