मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने को इंडियन होटल्स ने बुलाई ईजीएम

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2016 - 05:39 PM (IST)

नई दिल्ली: टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स ने शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक (ई.जी.एम.) बुलाई है, जिसमें समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने पर विचार किया जाएगा।

इंडियन होटल्स ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘कंपनी में 28.01 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा संस से एक आग्रह मिला है जिसमें कंपनी के शेयरधारकों की ई.जी.एम. बुलाए जाने को कहा गया है। ई.जी.एम. में साइरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।’’ आज दिन में इससे पहले टाटा संस ने समूह की सबसे सफल कंपनी टी.सी.एस. में साइरस मिस्त्री के स्थान पर इशात हुसैन को चेयरमैन नियुक्त कर दिया।
 
इंडियन होटल्स की पिछले सप्ताह हुई बैठक में स्वतंत्र निदेशकों ने सायरस मिस्त्री का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाए रखने का समर्थन किया था। सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें समूह की संचालन कंपनियों से भी हटाया जा रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News