भारतीय अर्थव्यवस्था का 2020 में संकुचन 9.6% रह सकता है्: संरा रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 11:07 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः संयुक्तराष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड19 और लॉकडाउन से प्रभावित 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रशित की गिरावट होने का अनुमान है। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 7.3 प्रतशित की वृद्धि दर्ज कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों से वायरस संक्रमण का प्रसार रुका नहीं, पर घरेलू उपभोग घट गया। 

यह भी पढ़ें- नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, बदलेगा वाहन-बीमा प्रीमियम के भुगतान का तरीका! 

विश्व की आर्थिक स्थिति और संभावनाओं पर इस बहुपक्षीय संगठन की रिपोर्ट वर्ल्ड इकोनामिक सिचुएशन एंड प्रास्पेक्ट्स के ताजा संस्करण में कहा गया है कि 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था 4.3 प्रतिशत संकुचित हुई। यह संकुचन 2009 के ढाई गुना से ज्यादा है। 2021 में विश्व अर्थव्यवस्था में 4.7 प्रतिशत की हल्क वृद्धि हो सकती है और उससे 2020 के नुकसान की किसी तरह से भरपायी हो सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया में सभी अर्थव्यवस्थाओं पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और इस क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत की आर्थिक गिरावट का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें- जेल में ही रहेंगे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में अपने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है और देश की अर्थव्यवस्था 2020 में करीब 10 प्रतिशत संकुचित हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में घट कर 4.7 प्रतिशत रह गई थी और 2020 में इसमें 9.6 प्रतिशत गिरावट आ गयी, क्योंकि राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहनों के बावजूद लॉकडाउन और अन्य नियंत्रणों के चलते घरेलू उपभोग घट गया, पर महामारी का प्रसार रुका नहीं।'' 

यह भी पढ़ें- GST क्षतिपूर्ति के लिए सरकार ने जारी की 13वीं किस्त, राज्यों को अबतक मिले 78 हज़ार करोड़ रुपए

संयुक्तराष्ट्र महाचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया इस समय 90 साल के दौर का सबसे बड़ा स्वास्थ्य और आर्थिक संकट झेल रही है। हम मौतों की बढती संख्या से शोक संतप्त हैं। हमें यह ध्यान रहना चाहिए कि आज हम जो निर्णय करते हैं उससे हमारा सामूहिक भविष्य तय होगा।' रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृ​द्धि 2021 के 7.3 प्र​तिशत की तुलना में मंद हो कर 5.9 प्रतिशत पर आ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड19 ने विकसित देशों के श्रम बाजार को तबाह कर दिया है। मध्य 2020 में नाइजीरिया में बेरोजगारी दर 27 प्रतिशत तथा भारत में 23 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। चीन की वृद्धि दर 2020 में 2.3 तथा 2021 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News