फरवरी में भारत का रूस से तेल आयात रिकॉर्ड हाई पर, इराक-सऊदी की कुल सप्लाई से भी ज्यादा

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 04:42 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात फरवरी में बढ़कर रेकॉर्ड 16 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। यह भारत के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं इराक और सऊदी अरब के संयुक्त तेल आयात से भी अधिक है। तेल के आयात-निर्यात पर नजर रखने वाली संस्था वर्टेक्सा ने बताया कि भारत जितनी मात्रा में तेल आयात करता है उसकी एक तिहाई से अधिक आपूर्ति अकेले रूस ने की है। रूस लगातार पांचवे महीने भारत को कच्चे तेल का इकलौता सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने से पहले तक भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम होती थी लेकिन पिछले महीने फरवरी में यह 35 फीसदी बढ़कर 16.20 लाख बैरल प्रतिदिन हो गई।

अमेरिका और सऊदी अरब से कम खरीद रहे तेल

रूस से भारत का आयात बढ़ने का असर सऊदी अरब और अमेरिका से होने वाले तेल आयात पर पड़ा है। सऊदी अरब से आयात किया जाने वाला तेल मासिक आधार पर 16 फीसदी घट गया जबकि अमेरिका से होने वाले तेल आयात में 38 फीसदी की कमी आई है। वर्टेक्सा के मुताबिक, अब रूस से भारत जितना तेल आयात करता है वह दशकों से उसके आपूर्तिकर्ता रहे इराक और सऊदी अरब से किए जाने वाले कुल आयात से भी अधिक है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News