सिंतबर में भारत का निर्यात 6 फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर, व्यापार घाटा हुआ कम

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 12:12 PM (IST)

नई दिल्ली: सिंतबर में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 5.99 प्रतिशत बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गुरूवार को जारी हुए सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सितंबर, 2019 में निर्यात 26.02 अरब डॉलर रहा था। वहीं, समीक्षाधीन महीने में देश का आयात 19.6 प्रतिशत घटकर 30.31 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 37.69 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में व्यापार घाटा घटकर 2.72 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 11.67 अरब डॉलर रहा था।

आयात और निर्यात दोनों में ही गिरावट
बता दें कि वित्त वर्ष के पहले छह महीने में निर्यात 21.3 फीसदी की गिरावट के साथ 125.3 अरब डॉलर रहा है। आयात 40.1 फीसदी की गिरावट के साथ 148.7 अरब डॉलर रहा है। अवधि के दौरान 23.4 अरब डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज हुआ है। गौर रहे कि भारत के विदेशी व्यापार में महामारी के पहले से ही कमजोरी देखने को मिल रही थी। बीते 15 महीने में से 13 में एक्सपोर्ट पर दवाब देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के साथ आयात और निर्यात दोनों में ही गिरावट देखने को मिली।

दुनिया भर के व्यापार में 21 फीसदी की कमी
एक समय में फ्यूल और गोल्ड की मांग घटते से निर्यात के मुकाबले आयात में तेज गिरावट दर्ज हुई, जिससे जून के महीने में ट्रेड सरप्लस देखने को मिला, जो कि 18 साल में पहली बार किसी महीने में दर्ज हुआ ट्रेड सरप्लस था। सोने के आयात में सितंबर में 55 फीसदी गिरावट देखने को मिली, इसके साथ मशीनरी और ट्रांसपोर्ट उपकरणों में भी गिरावट दर्ज हुई है। डब्लूटीओ के अनुसार जून तिमाही में दुनिया भर के व्यापार में 21 फीसदी की कमी देखने को मिली है। अनुमान हैकि पूरे साल में इसमें 9.2 फीसदी की गिरावट दर्ज हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News