भारत का Export सितंबर में मामूली बढ़कर 34.58 अरब डॉलर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत का वस्तु निर्यात सितंबर में मामूली रूप से बढ़कर 34.58 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान महीने में 34.41 अरब डॉलर रहा था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में आयात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 55.36 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर, 2023 में 54.49 अरब डॉलर था। 

समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा (आयात तथा निर्यात के बीच का अंतर) 20.78 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत के वस्तु निर्यात में अगस्त माह में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 213.22 अरब डॉलर रहा है, जबकि आयात 6.16 प्रतिशत बढ़कर 350.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News