देश का निर्यात नवंबर में मामूली बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 16.6 अरब डॉलर

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 01:05 PM (IST)

नई दिल्लीः देश का निर्यात नवंबर में मामूली 0.80 प्रतिशत बढ़कर 26.5 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस दौरान, आयात 4.31 प्रतिशत बढ़कर 43.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया है।

स्वर्ण आयात में तेज गिरावट के बावजूद व्यापार घाटे में वृद्धि हुयी है। नवंबर में सोना आयात 15.6 प्रतिशत गिरकर 2.75 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 11.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि आयात 14.71 प्रतिशत बढ़कर 345.64 अरब डॉलर रहा। इस दौरान, व्यापार घाटा भी बढ़कर 128.13 अरब डॉलर हो गया। 2017-18 के अप्रैल-नवंबर अवधि में यह आंकड़ा 106.37 अरब डॉलर पर था। नवंबर में तेल आयात 41.31 प्रतिशत बढ़कर 13.49 अरब डॉलर हो गया। हालांकि गैर-तेल आयात 6.79 प्रतिशत घटकर 29.68 अरब डॉलर पर आ गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News