Banking Sector: देश को मिल सकता है तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक, यूनियन बैंक–BOI मर्जर की तैयारी तेज!

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 03:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: देश के बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बनने की तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के विलय की शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों बैंक इस समय ड्यू डिलिजेंस कर रहे हैं और 2026 के अंत तक मर्जर पूरा होने की संभावना है।

4–5 बड़े सरकारी बैंक बनाने की योजना

सूत्रों के अनुसार, सरकार मौजूदा 12 सरकारी बैंकों को घटाकर 4 से 5 मजबूत बैंकों में बदलना चाहती है। इसी रणनीति के तहत छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में मर्ज किया जा रहा है।

मर्जर के बाद कितना बड़ा होगा नया बैंक?

  • संयुक्त बैंक की संपत्ति: करीब 25.4 लाख करोड़ रुपए
  • पब्लिक सेक्टर में: दूसरा सबसे बड़ा बैंक
  • कुल मिलाकर: SBI और HDFC बैंक के बाद तीसरा सबसे बड़ा बैंक

मार्केट कैप में भी बड़ी छलांग

मर्जर के बाद नया बैंक करीब 2.13 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ छठे स्थान पर आ सकता है और बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक व PNB को पीछे छोड़ सकता है।

मर्जर में क्या होंगी चुनौतियां?

सबसे बड़ी चुनौती दोनों बैंकों के कोर बैंकिंग सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म को एकीकृत करना होगी। फिलहाल दोनों बैंकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत

यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने हाल के तिमाहियों में

  • एसेट क्वालिटी
  • मुनाफे
  • कैपिटल पोजिशन में लगातार सुधार दिखाया है।

पहले भी हो चुका है बड़ा बैंक मर्जर

2017–2020 के बीच सरकार ने 27 सरकारी बैंकों को घटाकर 12 किया था। अब लक्ष्य है कम संख्या में लेकिन ज्यादा मजबूत बैंक बनाना, ताकि बढ़ती लोन डिमांड और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को बेहतर तरीके से फंड किया जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News