EPFO ​​e Office app Down today: EPFO यूजर्स के लिए जरूरी सूचना, आज कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी ई-ऑफिस सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 11:51 AM (IST)

EPFO ​​e Office app Down today: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ऐप सेवाएं आज कुछ घंटों के लिए बंद रह सकती हैं। इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ ने दी। जानकारी के अनुसार सिस्टम अपग्रेड के चलते, EPFO का e-Office एप्लिकेशन बुधवार, 5 अगस्त को शाम 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक कुल 3.5 घंटे बंद रहेगा। ईपीएफओ ने अपने सभी मेंबर्स, कंपनियों (Employers) और अधिकारियों को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी काम इसी के अनुसार निपटा लें। मेंटेनेंस के दौरान सेवाओं में देरी या रुकावट आ सकती है।

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा e-Office के मुख्य कंपोनेंट्स को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान eFile वर्जन 7.4.4-3, पोर्टल वर्जन 8.2.2, MIS वर्जन 7.3.0 और MDM वर्जन 7.3.1-1 जैसे अहम मॉड्यूल्स को नए और सुरक्षित वर्जन पर माइग्रेट किया जाएगा। हाल ही में ईपीएफओ द्वारा किए गए बड़े डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर माइग्रेशन के बाद यह नया कदम उठाया गया है।

UMANG पर उपलब्ध EPFO ​​सर्विस

संगठन ने बताया कि UMANG ऐप पर EPFO की कई सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही हैं। फिलहाल UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन, फेस ऑथेंटिकेशन, SMS और मिस्ड कॉल के जरिए अकाउंट जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। EPFO ने यूजर्स से अपील की है कि अपग्रेड के दौरान बार-बार लॉग-इन करने या एक ही अनुरोध को कई बार सबमिट करने से बचें, ताकि सिस्टम पर अनावश्यक दबाव न पड़े। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News