IGST. मद में केंद्र, राज्यों के बीच नवम्बर में 33,000 करोड़ रुपए का बंटवारा

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 09:09 AM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्र और राज्यों के बीच नवम्बर माह में एकीकृत माल एवं सेवा कर (आई.जी.एस.टी.) मद में पड़े 33,000 करोड़ रुपए का बंटवारा किया गया। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने साक्षात्कार दौरान कहा कि राज्यों की हिस्सेदारी 16,000 करोड़ रुपए से अधिक रही है। इस राशि के विभाजन से केंद्र तथा राज्य दोनों का वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) राजस्व बढ़ेगा। नवम्बर माह में कुल राजस्व संग्रह का आंकड़ा शनिवार को जारी किया जाएगा।

कुल मिलाकर अब तक 6 बार आई.जी.एस.टी. राशि का बंटवारा किया जा चुका है। अक्तूबर महीने में 32,000 करोड़ रुपए, सितम्बर में 29,000 करोड़, अगस्त में 12,000 करोड़, जून में 50,000 करोड़ तथा फरवरी में 35,000 करोड़ रुपए बांटे गए। आई.जी.एस.टी. मद में जब भी ठीक-ठाक राशि एकत्रित हो जाती है, उसे केंद्र तथा राज्यों के बीच बांट दिया जाता है ताकि राशि केंद्र के पास निष्क्रिय नहीं पड़ी रहे। इस महीने 33,000 करोड़ रुपए बांटे गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News