LPG cylinder storage: घर में रखा है एक्स्ट्रा सिलेंडर, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 01:36 PM (IST)

नई दिल्लीः क्या आपके घर में 2 से ज्यादा LPG सिलेंडर रखे हुए हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। देश के कुछ हिस्सों में LPG की उपलब्धता को लेकर चिंता और पैनिक बुकिंग की खबरों के बीच सरकार ने राज्यों को जमाखोरी, कालाबाजारी और घरेलू सिलेंडरों के अवैध डायवर्जन पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। ऐसे में जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करना परेशानी का कारण बन सकता है।

अतिरिक्त सिलेंडर रखना कब बन सकता है मामला?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को LPG की सप्लाई पर निगरानी रखने और जमाखोरी व ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। इसके लिए LPG Control Order, 2000 और Essential Commodities Act, 1955 समेत लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए केवल घर में दूसरा सिलेंडर होना अपने-आप में अपराध मानना सही नहीं होगा लेकिन अवैध भंडारण, जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू LPG के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई हो सकती है।

सरकार ने पैनिक बुकिंग से भी किया आगाह

मार्च-अप्रैल 2026 में LPG सप्लाई को लेकर अफवाहों के बीच केंद्र ने राज्यों को लोगों को पैनिक बुकिंग से बचने और सही जानकारी साझा करने की सलाह दी थी। सरकार के मुताबिक घरेलू LPG की डिलीवरी जारी रही और कई जगहों पर पैनिक बुकिंग में कमी भी आई।

ओडिशा में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

ओडिशा में अवैध LPG भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए गए अभियान में 2,503 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 4,992 अवैध रूप से रखे गए LPG सिलेंडर जब्त किए गए। 31 मामले दर्ज हुए और 384 मामलों में Essential Commodities Act के तहत कार्रवाई की गई।

बाद की कार्रवाई में भी ओडिशा में अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहा। इसलिए प्रशासन की नजर सिर्फ गैस एजेंसियों या कारोबारियों पर नहीं, बल्कि घरेलू LPG के गलत इस्तेमाल और अवैध भंडारण पर भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News