सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Friday, Dec 08, 2023 - 12:31 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब बढ़कर 62,500 रुपए और चांदी के वायदा भाव 74,600 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 59 रुपए की तेजी के साथ 62,525 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपए की तेजी के साथ 62,530 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,546 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,500 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 328 रुपए की तेजी के साथ 74,641 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 374 रुपए की तेजी के साथ 74,687 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,784 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,576 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। बाद में इसके भाव में तेजी देखी जाने लगी। जबकि चांदी की शुरूआत तेज रही। Comex पर सोना 2,045.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,046.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2 डॉलर की तेजी के साथ 2,048.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

jyoti choudhary

Advertising