जानेंः 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा छूने में फेसबुक, इंस्टाग्राम को लगे कितने साल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 06:10 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज के समय में हर कोई सोशल नैटवर्किंग साइट से जुड़ा हुआ है। अपने विचारों, फोटोज और कई बातों को शेयर करने के लिए वह इन साइट्स का इस्तेमाल करता है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने कुछ ही दिन पहले 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा छुआ है। जानें कि फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे कुछ लोकप्रिय साइट्स ने कितने सालों में 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा छुआ है। 

PunjabKesari

फेसबुक
यह सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। फेसबुक 2004 में लॉन्च हुआ था इसके संस्थापक मार्क जकरबर्ग हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लॉन्च होने के 8 साल के भीतर 1 अरब यूजर्स के आंकड़े को छू लिया था। फेसबुक डाटा लीक को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। क्रैंबिज एनालिटिका विवाद को लेकर फेसबुक के खिलाफ जांच चल रही है। फेसबुक ने 2012 में 1 अरब यूजर्स के आंकड़ें को छुआ था। इसके बाद साल 2018 में फेसबुक ने फिर से एक अरब के आंकड़े को छुआ।

PunjabKesari

व्हाट्सएप
मैसेजिंग ऐप WhatsApp साल 2009 में लॉन्च हुआ था। इस वक्त यह संवाद का सबसे ज्यादा लोकप्रिय माध्यम है। इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने साल 2017 में 1 अरब यूजर्स के आंकड़े को छुआ था।

PunjabKesari

यू-ट्यूब
YouTube साल 2005 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च होने के 8 साल बाद यानी साल 2013 में यूट्यूब ने 1 अरब यूजर्स के आंकड़े को छुआ था। यू-ट्यूब इस वक्त वीडियो अपलोड और देखने का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम
Instagram साल 2010 में लॉन्च हुआ था। इसने साल 2018 में एक अरब यूजर्स का आंकड़ा छुआ है। यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News