Holidays in october: अगले हफ्ते आ रही हैं लगातार 5 छुट्टियां, जल्द निपटा लें जरूरी काम

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 04:35 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों और छुट्टियों की भरमार शुरू हो गई है। इस महीने के दूसरे सप्ताह में कर्मचारियों के लिए काम के दिन केवल तीन ही रहेंगे। सबसे खास बात यह है कि 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक लगातार पांच दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं, जो स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों के लिए लागू होंगी। इसलि अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूर काम है तो उसे समय पर निपटा लें।

लगातार पांच दिनों की छुट्टियां

  • 10 अक्टूबर गुरुवार को महासप्तमी
  • 11 अक्टूबर शुक्रवार को महानवमी
  • 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरा और दूसरा शनिवार
  • 13 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी 
  • 14 अक्टूबर सोमवार को दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम) छुट्टी

PunjabKesari

अक्टूबर माह में बैंक अवकाशों की सूची

1 अक्टूबर (मंगलवार): जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर (बुधवार): गांधी जयंती
3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
10 अक्टूबर (गुरुवार): महा सप्तमी
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी
12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम)
16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली

PunjabKesari

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपना काम?

बैंकों की छुट्टियों के दौरान कई बार जरूरी काम रुक जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं ने कई काम आसान कर दिए हैं। आप घर बैठे ही नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में आप पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News