अशोक लेलैंड को भारतीय सशस्त्र सेनाओं से मिले 800 करोड़ रुपए के आर्डर
punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2016 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्ली: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने आज कहा कि उसे भारतीय सशस्त्र बल से 800 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं। अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि कम्पनी 450 फील्ड आर्टीलरी ट्रैक्टर (फैट) 6गुणा6 और इसी तरह के सुपर स्टेलियन वाहन और 825 एंबुलेंस 4गुणा4 मुहैया कराएगी।
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद के दसारि ने कहा, ‘‘फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्ट और एंबुलेंस का आर्डर हाल में रक्षा बलों के प्रौद्योगिकी एवं संसाधन उन्नयन को ध्यान में रखकर किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस आर्डर से कम्पनी की विश्वसनीय की पुष्टि होती है।