ब्रिटेन के अमीरों की सूची में हिंदुजा बंधु दूसरे नंबर पर

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 05:10 AM (IST)

लंदन: भारत में जन्मे हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के अमीरों की सालाना सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रसायन क्षेत्र के उद्यमी जिम रैटक्लिफ ने उन्हें दूसरे स्थान पर पछाड़ दिया है। 

संडे टाइम्स की अमीरों की सूची के अनुसार लंदन स्थित श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा 20.64 अरब पाऊंड की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 21.05 अरब पाऊंड के साथ रैटक्लिफ पहले स्थान पर हैं। ब्रिटेन के एक हजार अमीरों की 2018 की सूची में 47 भारतीय मूल के अमीर शामिल हैं। 

यह सूची तैयार करने वाले रॉबर्ट वॉट्स ने कहा, ‘‘ब्रिटेन बदल रहा है। वे दिन अब गए जब पुराना धन और कुछ गिने-चुने उद्योगों का ही संडे टाइम्स की अमीरों की सूची में दबदबा था। अब इस सूची में विरासत में धन पाने वालों के बजाय खुद बने उद्यमियों का दबदबा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News