शीर्ष 7 कंपनियों का एमकैप 46,108 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, Oct 16, 2016 - 01:42 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बीते सप्ताह लगभग डेढ़ फीसदी की गिरावट के बीच बी.एस.ई. की शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का बजार पूंजीकरण (एमकैप) 46,107.96 करोड़ रुपए घट गया। सबसे ज्यादा 13,685.57 करोड़ रुपए का नुकसान एच.डी.एफ.सी. को उठाना पड़ा। सप्ताहांत पर उसका बाजार पूंजीकरण 2,08,958.31 करोड़ रुपए रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आर.आई.एल.), हिंदुस्तान यूनिलिवर (एचयूएल), एच.डी.एफ.सी. बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.), कोल इंडिया (सी.आई.एल.) तथा टी.सी.एस. का एमकैप भी घटा है जबकि ओ.एन.जी.सी., इंफोसिस तथा आई.टी.सी. का एमकैप बढ़ा है। एच.डी.एफ.सी. के अलावा आर.आई.एल. का बाजार पूंजीकरण 10,296.86 करोड़ रुपए, एचयूएल का 7,877.96 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक का 5,002.17 करोड़ रुपए घटकर क्रमश: 3,49,671.55 करोड़ रुपए, 1,82,221.11 करोड़ रुपए तथा 3,21,118.97 करोड़ रुपए पर आ गया। एस.बी.आई. का एमकैप 4,929.37 करोड़ रुपए, सी.आई.एल. का 3,852.98 करोड़ रुपए तथा टी.सी.एस. का 463.05 करोड़ रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को बाजार बंद होते समय क्रमश: 1,95,544.35 करोड़ रुपए, 1,97,733.79 करोड़ रुपए तथा 4,66,183.55 करोड़ रुपए पर रहा। 

ओ.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 7,571.61 करोड़ रुपए बढ़कर 2,36,602.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इंफोसिस के एमकैप में 3,387.99 करोड़ रुपए तथा आई.टी.सी. के एमकैप में 787.25 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ तथा सप्ताहांत पर ये क्रमश: 2,35,988.09 करोड़ रुपए तथा 2,90,435.20 करोड़ रुपए पर रहे। बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., इंफोसिस, एच.डी.एफ.सी., सी.आई.एल., एस.बी.आई. तथा एच.यू.एल. का स्थान रहा। 

Advertising