GST: सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 32 रुपए हुआ महंगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 07:23 PM (IST)

नई दिल्लीः माल एवं सेवा कर :जीएसटी: के क्रिरयान्वयन के बाद सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम 32 रुपए बढ़ गए हैं। यह छह साल में सबसे बड़ी मूल्यवृद्धि है। दिल्ली में जी.एस.टी. लागू होने के बाद सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम 446.65 रुपए से बढ़कर 477.46 रुपए (14.2 किलोग्राम के सिलेंडर) हो गए हैं। जी.एस.टी. एक जुलाई से लागू हुआ है। पुरानी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में अलग-अलग फैक्टरी गेट शुल्क या बिक्रीकर लगता था। इस व्यवस्था में एलपीजी पर देशभर में शून्य उत्पाद शुल्क था।
PunjabKesari
वैट या बिक्रीकर दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा कुछ पूर्वाेत्तर के राज्यों में शून्य था। अन्य राज्यों में यह एक से पांच प्रतिशत था। हालांकि, जी.एस.टी. व्यवस्था में एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय और राज्य शुल्क समाहित हो गए हैं। इसमें सब्सिडी या रियायती मूल्य वाले रसोई गैस सिलेंडर पर पांच प्रतिशत कर कर लगाया गया है। एेसे में जिन राज्यों में वैट शून्य या पांच प्रतिशत से कम है, वहीं एलपीजी का दाम बढ़ेगा।  पेट्रोलियम कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अलावा कोलकाता में एलपीजी का दाम 31.67 रुपए बढ़कर 480.32 रुपए हो गया है। वहीं चेन्नई में यह 31.41 रुपए की वृद्धि के साथ 465.56 रुपए हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News