सरकार ने सेब आयात नियमों में ढील दी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 11:20 AM (IST)

नई दिल्लीः सेब आयात पर अंकुश हटाते हुए सरकार ने देश के किसी भी बंदरगाह पर इस फल का आयात करने की अनुमति दे दी है। इससे पूर्व कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और कोचीन में समुद्री बंदरगाहों और हवाई अड्डों दोनों रास्तों से सेब आयात की अनुमति थी। दिल्ली में भू-बंदरगाह और हवाई अड्डे के माध्यम से तथा केवल भारत की जमीनी सीमाओं के जरिए इसका आयात किया जा सकता था। 

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, "सेब के आयात के लिए बंदरगाह अंकुश को हटा दिया गया है।" इस कदम से घरेलू बाजार में फल की उपलब्धता बढ़ाने और इसकी कीमतों में कमी लाने में मदद मिल सकती है। देश में सेब सबसे अधिक उपभोग किए जाने वाले फलों में आता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक देश है। देश में सेब का उत्पादन जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों तक ही सीमित है। भारत अमेरिका, चीन, चिली, न्यूजीलैंड, इटली, ईरान और अफगानिस्तान से सेबों का आयात करता है। अप्रैल- जनवरी 2018 के दौरान, भारत का सेब आयात 29.8 करोड़ डॉलर का रहा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News