सरकार ने कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी घटाई ; सोयाबीन, पाम और सनफ्लावर ऑयल होंगे सस्ते

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 10:55 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कच्चे (crude) और रिफाइंड खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) यानी बुनियादी सीमा शुल्क में कटौती करने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा जारी यह नई संशोधित दरें 24 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

सोयाबीन और पाम तेल पर सीमा शुल्क घटा
सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे पाम तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर 5% कर दिया है। इसके साथ ही, रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड पाम तेल पर सीमा शुल्क की दर को 32.5% से घटाकर 27.5% कर दिया गया है।

कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क हुआ शून्य
कच्चे सूरजमुखी तेल (Crude Sunflower Oil) पर बेसिक सीमा शुल्क को 10% से घटाकर शून्य (nil) कर दिया गया है। वहीं रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क को 32.5% से घटाकर 22.5% कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News