जल्द भारत सरकार जारी करेगी एक रुपए के नए नोट, RBI ने किया ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 06:13 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने एक रुपए के नोट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही आर.बी.आई. एक रुपए का नोट जारी करने वाली है। एक रुपए के नोट को भारत सरकार छाप चुकी है और आर.बी.आई. उसे जल्द ही जारी करेगी। आर.बी.आई. ने अपनी वैबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है।  

इसके साथ ही आर.बी.आई. ने ये भी साफ किया है कि पुराने एक रुपए के नोट को अवैध नहीं करार दिया गया है यानि अगर आपके पास एक रुपए का नोट पहले से है तो वो भी वैध है। 

करंसी की खासियत
एक रुपए के नए नोट का साइज 9.7 x 6.3 सेमी होगा। व‍हीं, करंसी की मोटाई 110 माइक्रॉन और वेट 90 जीएसएम होगा। करंसी पर मल्टी टोनल वाटरमार्क होंगे। नए नोट पर अशोक का पिलर बना होगा। करंसी की सीधा करने पर दाईं ओर भारत लिखा हुआ दिखेगा, जो हिडेन वर्ड के रूप में होगा। इसी तरह से करंसी के सेंटर में एक रुपए हिडेल में लिखा दिखेगा। नई करंसी पर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के सेक्रट्री शशिकांता दास का हस्ताक्षर (बाइलिंगुअल) भी होंगे। नई करंसी का रंग मुख्‍य तौर पर गुलाबी और हरा होगा। हालांकि इसमें कुछ और कलर के कॉम्बिनेशन भी होंगे। इस पर रुपए के सिंबल के साथ एक रुपए के नए क्वॉइन का रेप्लिका भी प्रिंट होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News