सेंसेक्स 580 अंक मजबूत, ZEE का शेयर 10% टूटा

Tuesday, Jan 09, 2024 - 10:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 390.88 अंकों की बढ़त के साथ 71746.10 और निफ्टी 130.40 अंक चढ़कर 21,643.40 पर खुला। कुछ समय बाद सेंसेक्स में 445 और निफ्टी में 141 अंकों की बढ़त देखी गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। 

यह भी पढ़ेंः कैंसिल हो सकती है Zee और Sony की मर्जर डील: रिपोर्ट

जी एंटरटेनरमेंट के शेयरों मे आज खुलते ही 10% की भारी गिरावट आई। यह गिरावट इस खबर के बाद आई है कंपनी की जापान की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी सोनी के साथ 10 अरब डॉलर के मर्जर की डील टूट सकती है। सोनी और ZEE ने करीब 2 साल ने भारत में अपने कारोबार को मर्ज करने के लिए एक समझौता किया था। हालांकि अब ऐसी जानकारी आ रही है सोनी इस डील पर आगे नहीं बढ़ने का विचार कर रही है।

आंकड़े बताते हैं कि आज 9 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर Zee एंटरनेटमेंट के करीब 1.35 करोड़ शेयरों या 1.4 फीसदी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ। इन शेयरों को 252 रुपए के औसत भाव पर बेचा गया।

सुबह 10.53 बजे सेंसेक्स 580.34 (0.81%) अंकों की तेजी के साथ 71,935.56 तो वहीं निफ्टी 178.80 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ  21,691.80 पर कारोबार कर रहा है।
 

यह भी पढ़ेंः सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया ज्योति CNC का IPO, 11 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाय

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 8 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 670 अंक की गिरावट के साथ 71,355 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 197 अंक की गिरावट रही, यह 21,513 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः ग्लोबल मार्केट में रौनक, भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

एशिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को कच्चा तेल 73 डॉलर तक फिसल गया, उसके बाद रिकवर भी हुआ, फिलहाल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17% चढ़कर 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। जबकि WTI क्रूड 0.3% तक चढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल पर है।

 

jyoti choudhary

Advertising