Gold-Silver price October 8: आज सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए Good News, इतना सस्ता हुआ Gold

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 10:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार (8 अक्टूबर) को सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 75,906 रुपए, जबकि चांदी के वायदा भाव 1.11 फीसदी गिर कर 91,328 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,662.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,666 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,661.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 32 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.94 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 31.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना 78,700 रुपए के नए रिकॉर्ड पर, चांदी कमजोर

आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी तथा विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोमवार को सोने की कीमत 250 रुपए बढ़कर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार को सोना 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जो शुक्रवार को 94,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News