सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कीमतों में आई गिरावट, जानें कितने गिरे भाव

Monday, Jan 08, 2024 - 12:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। सोमवार सुबह 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.32 फीसदी या 199 रुपए की गिरावट के साथ 62,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.45 फीसदी या 328 रुपए की गिरावट के साथ 72,259 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.34 फीसदी या 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2042.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.44 फीसदी या 9.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2036.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी का वैश्विक वायदा भाव सोमवार सुबह 0.39 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.61 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
 

jyoti choudhary

Advertising