सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी चमक, फटाफट चेक करें कितने बढ़े दाम

Tuesday, Apr 06, 2021 - 11:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। आज सुबह 9.30 बजे जून को डिलिवरी वाला वायदा सोना 0.40% की तेजी के साथ 45,530 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। वहीं मई डिलीवरी वाली वायदा चांदी 0.68% बढ़कर 65,003 प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी में क्रमशः 0.15% और 0.9% की गिरावट आई थी। पिछले एक महीने से सोना 45,700 से 44,100 रुपए के बीच कारोबार कर रहा है।

सोने का आज का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में आज तेजी देखी गई। आज सोना 0.40% की तेजी के साथ 45,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 0.3% बढ़कर 1,733.31 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी के रेट
MCX पर आज चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया। चांदी 0.68% बढ़कर 65,003 प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.3% बढ़कर 24.96 डॉलर हो गई, जबकि पैलेडियम 0.3% की गिरावट के साथ 2,657.66 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

जानिए कल कितना था सोने चांदी का भाव
सोमवार को देश में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून वायदा सोने का भाव 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, मई चांदी का दाम 0.44 फीसदी टूटा था। रुपए के मुकाबले डॉलर में मजबूती और यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में तेजी से सोने पर दबाव बना है।

रिकॉर्ड हाई से 22% हुआ सस्ता
अगस्त 2020 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 57008 रुपए प्रति 10 ग्राम के मार्क पर पहुंच गया था। यह सोने का अब तक का उच्च स्तर है। अब हाजिर बाजार में सोने की कीमत 22 फीसदी तक सस्ता हो चुकी है। 
 

jyoti choudhary

Advertising