Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के लेटेस्ट भाव

Wednesday, Jan 10, 2024 - 12:55 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में चांदी के वायदा भाव गिरकर 72 हजार रुपए से नीचे चले गए। सोने के वायदा भाव 62,200 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 51 रुपए की तेजी के साथ 62,230 रुपए के भाव पर खुला, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने के समय सोना 62,119 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,248 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,108 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव  की तेज शुरुआत

MCX पर चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 157 रुपए की तेजी के साथ 72,204 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 71,972 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,204 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,930 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव के तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,036 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,033 डॉलर था। वहीं चांदी के वायदा भाव 23.16 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.09 डॉलर था। 
 

jyoti choudhary

Advertising