Why Gold/Silver Drop: ट्रंप के बयान से मचा हाहाकार, अचानक ₹5085 लुढ़का सोना, चांदी भी फिसली, जान लें 3 बड़े कारण
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 11:45 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद ग्लोबल मार्केट में बड़ा झटका लगा है। उनके सख्त रुख और अगले 2–3 हफ्तों में संभावित कार्रवाई के संकेत से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया, जिसका असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। वहीं ट्रंप ने होर्मुज को लेकर कहा कि हम उस रास्ते से तेल लेकर नहीं आते हैं, जो देश उस रास्ते से तेल लेकर गुजरते हैं, वे चिंता करें और आगे आएं।अमेरिका मदद कर सकता है।
MCX पर बड़ी गिरावट
इस बयान के बाद डॉलर में काफी मजबूती देखने को मिली, जिस कारण ग्लोबल से लेकर घरेलू बाजार पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई। MCX पर 5 मई वायदा के लिए चांदी का भाव करीब 15,224 रुपए टूटकर 2,28,277 रुपए प्रति किलो पर आ गया। वहीं MCX सोने का भाव 5085 रुपए टूटकर 1,48,623 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इंटरनेशनल मार्केट में भी कमजोरी
वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली का दबाव बना रहा।
- सोना करीब 2.15% गिरकर $4,710.95 प्रति औंस
- चांदी 5.20% टूटकर $72.108 प्रति औंस पर आ गई
शेयर बाजार भी दबाव में
कीमती धातुओं की गिरावट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली देखी गई।
- BSE Sensex 1500 अंकों से ज्यादा टूटा
- Nifty 50 420 अंकों से ज्यादा गिरा
गिरावट की बड़ी वजहें
- ट्रंप के बयान के बाद बाजार का सेंटिमेंट पूरी तरह बदल गया है। जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका बन गई। इस अनिश्चितता ने निवेशकों को सतर्क कर दिया और कीमती धातुओं में बिकवाली बढ़ गई।
- साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। तेल का भाव एक ही दिन में करीब 8 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 106 डॉलर के पार पहुंच गया, जिससे महंगाई और वैश्विक आर्थिक दबाव की चिंता बढ़ी।
- डॉलर की मजबूती भी गिरावट की बड़ी वजह रही। डॉलर इंडेक्स 100 के करीब पहुंच गया है, जबकि रुपया कमजोर होकर 94 प्रति डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। मजबूत डॉलर की वजह से सोना-चांदी निवेशकों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे इनकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है।
