सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी लगाई जबरदस्त छलांग, देखिए लेटेस्ट रेट

Wednesday, Oct 18, 2023 - 01:52 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोना और चांदी दोनों ही आज जोरदार उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी का वायदा भाव 72,000 रुपए के ऊपर और सोने का वायदा भाव 59,600 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है।

सोना हुआ महंगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज तेजी के साथ 59,500 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 59,600 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,716 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,480 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। 

चांदी भी चमकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 72,100 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह तेजी के साथ 72,155 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,200 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव शुरुआती गिरावट के बाद सुधर गए। Comex पर सोना 1936.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1935.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.90 डॉलर की तेजी के साथ 1950.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.97 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

jyoti choudhary

Advertising