चढ़ने लगे सोने-चांदी के भाव, 60 हजार के पार पहुंचा गोल्ड

Wednesday, Nov 15, 2023 - 12:55 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपए को पार कर गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 71 हजार रुपए के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपए की तेजी के साथ 60,166 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपए की तेजी के साथ 60,200 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,224 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,156 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 201 रुपए की तेजी के साथ 71,794 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपए की तेजी के साथ 71,819 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,820 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,721 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 1966.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1966.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की तेजी के साथ 1970.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.16 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 23.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

jyoti choudhary

Advertising