सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें दाम

Friday, Feb 18, 2022 - 12:43 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 
 

jyoti choudhary

Advertising