सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, खरीदने से पहले चेक करें भाव

Friday, Mar 04, 2022 - 10:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने के भाव में ताबड़तोड़ तेजी के बाद आज इसके रेट 52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने के रेट में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.45 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतें 0.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोने चांदी का भाव 
अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 52,005 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। वहीं आज के कारोबार में चांदी के रेट 0.54 फीसदी बढ़ गए हैं। आज 1 किलो चांदी का भाव 68,270 रुपए है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

यहां जाने अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

jyoti choudhary

Advertising