सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज की नई कीमतें

Tuesday, Oct 17, 2023 - 02:35 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव पिछले क्लोजिंग भाव पर ही खुले। चांदी के वायदा भाव 70,800 रुपए के करीब और सोने के वायदा भाव 59,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में नरमी

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले क्लोज़िंग भाव 59,166 रुपए पर ही खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 59,093 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,166 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,000 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 437 रुपए की गिरावट के साथ 70,600 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 183 रुपए की तेजी के साथ 70,854 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,881 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,600 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1933.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1934.30 डॉलर था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.76 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 22.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

jyoti choudhary

Advertising