आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें नई कीमतें

Tuesday, Jul 19, 2022 - 11:26 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः डॉलर की मजबूती के बीच आज फिर से सोना और चांदी की कीमत पर दबाव देखा जा रहा है। डोमेस्टिक मार्केट में सोना आज सुबह 61 रुपए की गिरावट के साथ खुला। अगस्त डिलिवरी वाला सोना सुबह के 11 बजे MCX पर 101 रुपए की गिरावट के साथ 50260 रुपए प्रति दस ग्रााम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना इस समय 72 रुपए की गिरावट के साथ 50515 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी की बात करें तो आज सुबह डोमेस्टिक मार्केट में यह 410 रुपए सस्ती होकर खुली। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी इस समय 503 रुपए की गिरावट के साथ 55588 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 472 रुपए की गिरावट के साथ 56570 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1710.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि चांदी के भाव 18.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे।
 

jyoti choudhary

Advertising