गोदरेज समूह की अधिग्रहण पर नजर

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2016 - 03:22 PM (IST)

कोलकाता: गोदरेज समूह एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमरीका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर नजर रखे हुए है। समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा, ‘‘हम अधिग्रहण पर पूरा जोर लगा रहे हैं। हम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमरीका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर गौर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि समूह ने पिछले कुछ सालों के दौरान कुछ कारोबारों का अधिग्रहण किया है। खुद के विस्तार पर देरी का दबाव है।   

 

समूह के 10 साल में 10 गुना वृद्धि के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि मुख्य तौर पर जो भी अधिग्रहण किया जाएगा वह व्यक्तिगत और घरेलू रखरखाव के क्षेत्र से जुड़ी कम्पनियों में किया जाएगा। उन्होंने कल यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अधिग्रहण के लिए हालांकि कोई बजट तय नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस वित्त वर्ष में अधिग्रहण के लिए सौदे तय कर लिए जाएंगे।   

 

गोदरेज समूह के तहत 3 कम्पनियां गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर केयर और गोदरेज एग्रोवेट आती हैं। देश में 75 करोड़ और दुनियाभर में 1.1 अरब इसका ग्राहक आधार है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कामकाज में सुस्ती है, इसलिए दाम भी कम हैं और इस लिहाज से यह अधिग्रहण का सही समय है। खपत वृद्धि के बारे में गोदरेज ने कहा कि बेहतर मानूसन के चलते चालू तिमाही से उपभोक्ता मांग बढऩे की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News