दिवाली से पहले इस अरबपति पर मेहरबान हुई लक्ष्मी, $100 अरब क्लब में एंट्री को तैयारी

punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 10:58 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दिवाली से पहले शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी ने अरबपतियों की संपत्ति में भारी इजाफा किया है। बीएसई सेंसेक्स में जोरदार तेजी के बीच कुछ चुनिंदा बिलिनेयर्स की नेटवर्थ में भारी बढ़त देखने को मिली। इस बीच मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में अरबों डॉलर का इजाफा हुआ। गुरुवार को देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.69% का उछाल आया, जिससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीब 1.81 अरब डॉलर यानी लगभग 1,59,230 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति अब 99.6 अरब डॉलर हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 9.02 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर बने हुए हैं। इसी दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में गुरुवार को 1.22 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई। उनकी कुल नेटवर्थ अब 92.3 अरब डॉलर है। वह दुनिया में 20वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 13.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

PunjabKesari

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इस साल के बिलिनेयर में ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन ने सबसे ऊपर का स्थान हासिल किया है। उनकी नेटवर्थ इस साल 180 अरब डॉलर बढ़ी है।

दुनिया के टॉप 10 अमीर

  • एलन मस्क – 448 अरब डॉलर
  • लैरी एलिसन – 372 अरब डॉलर
  • मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक) – 251 अरब डॉलर
  • जेफ बेजोस (अमेज़न) – 238 अरब डॉलर
  • लैरी पेज (गूगल) – 220 अरब डॉलर
  • सर्गेई ब्रिन (गूगल) – 206 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अर्नॉल्ट – 194 अरब डॉलर
  • स्टीव बालमर – 176 अरब डॉलर
  • जेंसन हुआंग (एनवीडिया) – 158 अरब डॉलर
  • माइकल डेल – 157 अरब डॉलर

PunjabKesari

विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की हालिया तेजी और वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों की बढ़ती संपत्ति ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News