GST के बारें जानकारी हासिल करें, मुफ्त हैल्पलाइन से

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्लीः वलमार्ट इंडिया ने वस्तू एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की जानकारी देने के लिए एक मुफ्त हैल्पलाइन शुरू की है। इसके पीछे कम्पनी का उद्देश्य उससे जुड़े किराना दुकानदारों एवं अन्य खुदरा विक्रेताओं को जी.एस.टी. की जानकारी देकर इस नई कर व्यवस्था को अपनाने में उनकी मदद करना है। वालमार्ट इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर ने कहा कि जी.एस.टी. केवल एक कर सुधार नहीं है बल्कि यह कारोबार करने का एक नया तरीका है। यहां वालमार्ट इंडिया में हमारी टीमें जी.एस.टी. के लिए 100 प्रतिशत तैयार होने के लिए पूरी लगन से काम रही हैं। अपने सहयोगियों की मदद करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

PunjabKesari

जेतली ने सांसदों, विधायकों से मांगा समर्थन
वित्त मंत्री अरुण जेतली ने एक जुलाई से लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूकता के लिए सांसदों तथा विधायकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जी.एस.टी. सबसे महत्वपूर्ण कर सुधार है। इससे व्यापार करना उल्लेखनीय रूप से आसान होने जा रहा है और नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा कुल मिलाकर जी.डी.पी. में योगदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News