फसलों का बनेगा आनुवांशिक डाटा बैंक ​

punjabkesari.in Saturday, Jan 26, 2019 - 09:17 AM (IST)

​​​​​​नई दिल्ली : देश में अनाज उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए जल्द ही फसलों की विभिन्न किस्मों का आनुवांशिक डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर.) और बिल एंड मेङ्क्षलदा गेट्स फाऊंडेशन ने भारतीय फसल प्रजनन के आधुनिकीकरण के लिए आज यहां एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत फसलों की विभिन्न किस्मों की आनुवांशिकता का अध्ययन कर उनके आंकड़ों को डिजीटल स्वरूप में संग्रहित किया जाएगा। इससे आने वाले समय में वैज्ञानिकों के लिए काम आसान हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News